रायपुर,29 जून (आरएनएस)। दीपक बैज ने माना क्षेत्र के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए की जा रही तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के आवास तोड़कर विधायकों के लिए कॉलोनी बना रही है। उनका कहना है कि सरकार के पास पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद गरीबों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।दीपक बैज ने कहा कि सरकार को विकास कार्यों के नाम पर गरीब परिवारों को बेघर करने के बजाय वैकल्पिक सरकारी भूमि का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के हितों की अनदेखी कर सत्ता पक्ष अपने जनप्रतिनिधियों के लिए सुविधाएं जुटाने में लगा है। बस्तर के मुद्दे पर भी बैज ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इंद्रावती नदी और क्षेत्र के प्रसिद्ध जलप्रपातों का जलस्तर लगातार घट रहा है। उन्होंने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सरकार को पानी छोडऩा पड़ा। बैज ने कहा कि राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों और प्रदेश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकतादेनी चाहिए।चुनाव को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हुए चुनावों के दौरान केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राजनीतिक माहौल प्रभावित किया गया। उनका कहना था कि प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (ष्टक्चढ्ढ) का उपयोग राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया गया।दीपक बैज ने दावा किया कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं तथा वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का विश्वास जताया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

