कोरबा,29 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब नवाडीह जंगल क्षेत्र में रविवार देर रात एक 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान भैरोताल निवासी सपना धनुवार के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 20 दिनों से लापता थी। घटना बालको थाना क्षेत्र की है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव के पास से जहर की शीशी भी बरामद होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।घटना के बाद सोमवार को मामले ने तूल पकड़ लिया, जब बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण बालको थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले को हत्या व आत्महत्या—दोनों एंगल से देखा जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। प्रारंभिक जांच के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

