बलरामपुर-रामानुजगंज,29 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, थाना रामानुजगंज पुलिस को मुखबिर से सूचा मिली थी कि वार्ड क्रमांक 03 में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।छापेमारी के दौरान आरोपी राजेश रवि (40 वर्ष), पिता कृष्णा रवि, निवासी वार्ड क्रमांक 03 रामानुजगंज के घर से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 1300 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी से लाइसेंस या वैध दस्तावेज की मांग की, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंदूलाल जैन, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, नारायण तिवारी और आरक्षक नीलकमल टंडन सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

