देहरादून,29 जून(आरएनएस)। नेताजी संघर्ष समिति ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय संचार मंत्री को ज्ञापन भेजकर डाकघरों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने की मांग उठाई। समिति ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश डाकघरों में ऑनलाइन भुगतान करने वालों की ही रजिस्ट्री स्वीकार की जाती है, जबकि नकद भुगतान करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।समिति ने मांग की कि रजिस्ट्री के लिए तीन विकल्प उपलब्ध कराए जाएं। पहला, ऑनलाइन शुल्क जमा कर रजिस्ट्री, दूसरा, नकद शुल्क लेकर रजिस्ट्री और तीसरा, डाक टिकट के माध्यम से रजिस्ट्री की सुविधा। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
इस दौरान उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, विपुल नौटियाल, दानिश नूर, इलियास कुरैशी, पारस यादव, गुलाम मुस्तफा, सुशील विरमानी, अजय कुमार आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

