0 लालबाग पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
राजनांदगांव, 30 जून (आरएनएस)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत लालबाग थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आदित्य मसीह (25 वर्ष) निवासी पेंड्री अटल आवास, थाना लालबाग को ट्रांसपोर्ट चौक, पेंड्री के पास अन्य लोगों से विवाद कर शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध की आशंका उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद इस्तगासा तैयार कर आरोपी को माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0

