संगम तट पर हुआ यज्ञ हवन एवं वस्त्र फल वितरण –
प्रयागराज 30 जून (आरएनएस)। समाजवादी विचारक, राज्य सभा सांसद,समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के 80वें जन्मदिन पर मंगलवार को प्रयागराज संगम तट पर स्थित श्री रामानन्द मठ के यज्ञ शाला में पार्टी के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने योगिराज श्री रमेश जी महराज के मार्गदर्शन में विद्वान आचार्य गणों के मन्त्रोंच्चारण के साथ यज्ञ -हवन करके तथा संगम तट पर साधु संत एवं जरुरत मंदों को वस्त्र तथा फल वितरित कर अपने नेता के उत्तम स्वाथ्य एवं प्रसन्न चित्त दीर्घायु होने क़ा आशीर्वाद माँगा।
कई विद्वानों के आचार्यत्व में सम्पन्न हुए यज्ञ तथा वस्त्र व फल वितरण के आयोजक सपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना किया तथा उपस्थित सभी साधु सन्यासियों एवं आम जनों से प्रो रामगोपाल यादव के उत्तम स्वाथ्य एवं दीर्घायु क़ा आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि प्रो रामगोपाल यादव राजनैतिक संत हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में वाणी एवं व्यवहार के संयम क़ा आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। सबके प्रति संवेदनशील होना प्रो. साहब की सहजता है।
नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि प्रो. रामगोपाल यादव कर्म एवं मर्यादा के संगम हैं।
इस अवसर पर आगमाचार्य 1008योगिराज श्री रमेश जी महराज, श्री महंत बृज भूषण दास, महंत लक्षमण दास, प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर, महंत रामदास, हिमांशु सिंह, पीयूष सिंह, बृज किशोर, भरत महराज, पप्पू पंडित, आर यन यादव, सचिनश्रीवास्तव, संत बक्स सिंह, रामकुमार, सुरेश दास, रामू सैनी, बाबा सहित सैकड़ों की संख्या में साधु संत एवं राजनैतिक व्यक्ति मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

