एक्सीडेंट फ्री अवार्डÓ से भी हुए सम्मानित
प्रयागराज। प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे में माह जून 2026 के दौरान 60 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय स्थित मंडल सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए उदय वीर सिं, राधा रमण, अखिलेश कुमार, राम जन्म प्रसाद, प्रदीप मल्होत्रा, राजेन्द्र कुमार गौतम तथा भारत सिंह को ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्डÓ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

