प्रयागराज। नेहरू पार्क स्थित मैदान पे अंडर-12 क्रिकेट के आज के मैच में संजय क्रिकेट अकेडमी ने वीएस क्रिकेट क्लब को 23 रनों से हराया। 20-20 ओवर के आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय क्रिकेट अकेडमी ने 8 विकेट खोकर 109 रन (सक्षम गुप्ता 28, आर्यन 21, वैभव और ऋषभ 13-13 रन, ईजान, अमज़ान, अतुल, वैभव और अनुभव एक-एक विकेट) बनाये.
जवाब में उतरी वीएस क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर केवल 86 रन (शिवाय सिंह 15 अतुल 12 और यशस्वी सिंह 3, अबीर श्रीवास्तव और रणवीर 2-2 विकेट) ही बना सकी. यशस्वी सिंह (4 ओवर 9 रन 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

