प्रयागराज। मोहम्मद हमदान की उम्दा गेंदबाजी (5-1-14-4) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने किशोरी लाल क्लब को 16 रन से हराकर शुआट्स टैलेंट हंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय नैनी मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में दौलत हुसैन कॉलेज ने 22 ओवर में 123 रन (शिवांश गुप्ता 28, मोहम्मद अली 27, अचिंत्य कृष्णा 3/17, प्राजंल मिश्रा 3/27) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब की पूरी टीम 23.2 ओवर में 107 रन (अचिंत्य कृष्णा 33, शुभा केसरी 14, मोहम्मद हमदान 4/14, शिवांश गुप्ता 2/27) पर सिमट गई।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अकबर अली, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष आशीष मैसी ने पुरस्कार वितरित किए। फैजान अहमद, अचिन्त टेरेंस, तनवीर अहमद ने विशेष पुरस्कार प्रदान किए। हमजा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, फारिक अली को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अल बशर अली को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, अबु बकर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और आरुष कुशवाहा को उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। क्रिकेट कोच परवेज आलम ने अतिथियों का स्वागत, आयोजन सचिव मोहम्मद माजिद ने धन्यवाद ज्ञापित एवं संचालन मोहम्मद जेब फारान ने किया। इस मौके पर वजाहत महमूद, असद कसीम, अरशद अली, मोहम्मद रिजवान, विवेक गुप्ता, अनिकेत कुमार, मो. समी एवं शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

