प्रयागराज 30 जून (आरएनएस)। एएस हनुमानगंज क्लब ने ब्लू इलेवन को 6 विकेट से हराकर बीसेट टैलेंट हंट अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबले अपने नाम किया।
ब्लू इलेवन क्लब दांदूपुर मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में ब्लू इलेवन ने 17.3 ओवर में 157 रन (दिव्यराज ठाकुर 60, आदर्श 24, कुंज पांडेय व रुहान 12-12, अथर्व 4/34, कृष्णा सोनी 2/25, अंश यादव, श्रेयांश सिंह व मनु यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में एएस हनुमागंज क्लब ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 159 रन (रक्षित सिंह 69 नाबाद, श्रेयांश सिंह 29, प्रतीक 3/29, असद 1/42) बना लिए। अथर्व को पार्थ सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन यूपीसीए के क्रिकेटर सुमित अग्रवाल ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव अखिलेश कुमार ने उनका स्वागत और क्रिकेट कोच मोहम्मद असलम अंसारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

