प्रयागराज 30 जून (आरएनएस)। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने भानु प्रताप सिंह क्लब को 16 रन से हराकर स्पोट्र्स जंक्शन ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। फाफामऊ मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन (आदित्य सिंह 56, ध्रुव 36 नाबाद, आशीष गुप्ता 20, अर्पित यादव 3/17, श्रेयांश शर्मा, आशीष सिंह व अर्णव सिंह राजपूत एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में भानु प्रताप क्लब की टीम 25 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन (प्रतीक सिंह 53 नाबाद, ओम जायसवाल 37, निर्भय 2/16, अनिकेत गर्ग 2/19, अरुणभ दयाल 1/36) ही बना सकी। आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

