बिलासपुर,01 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से बिलासपुर जिले में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं भी ले रही है, ताकि उनके अनुभव का लाभ विद्यार्थियों को मिल सके और वे अपने समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार कर रही है। पैरेंट-टीचर मीटिंग, नेवता भोज जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।उपमुख्यमंत्री ने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि प्रदेश का शैक्षणिक स्तर और अधिक ऊंचा उठ सके।
त्रिपाठी
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

