सिरसा 1 जुलाई (आरएनएस)। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की तरफ से सिरसा दौरे पर पहली बार आई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। अग्रवाल वैश्य समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आकाश चाचाण व जिला कोषाध्यक्ष शंकर गर्ग ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित किया। प्रदेश सचिव आकाश चाचाण ने इस दौरान कुछ देर तक प्रदेशाध्यक्ष से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की समस्याओं व राजनीति में प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा की। सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज का यह स्नेह और विश्वास उन्हें जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आकाश चाचाण ने कहा कि भाजपा ने आपको प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर अग्रवाल समाज का मान बढ़ाया है, जिससे समाज के लोगों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ है। पार्टी का यह फैसला समाज के सम्मान और भागीदारी को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी महिला का इस उच्च संगठनात्मक पद पर पहुंचना न केवल समाज के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का नेतृत्व अग्रवाल समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

