कृष्णा फौगाट बोली, महिला सशक्तिकरण की दिशा में केवल गंभीर
सिरसा 1 जुलाई (आरएनएस)। महिला आरक्षण के समर्थन में बुधवार को जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में बुधवार को जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत नारी बंधन अधिनियम 2023 के अनुसार लोकसभा की सभी 543 सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दो, आज दो अभी दो तथा ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड पर मांग करते हुए उस पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया। जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण के नाम पर अब तक देश की महिलाओं को केवल गुमराह ही किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है और यही वजह है कि सार्वजनिक मंचों से महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाली भाजपा ने आज तक महिलाओं को उनका अधिकार देने से वंचित रखा है जिसमें देश की महिलाओं में भाजपा के प्रति काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की दिशा में केवल कांग्रेस ही पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और इसी का प्रमाण है कि आज कांग्रेस पूरे देश प्रदेश में इस मुद्दे पर संघर्षरत है। बुधवार को चलाए गए इस अभियान के तहत अंगूरी देवी वर्मा, कृष्णा भांभू, पुष्पा, कमलेश संधु, शकुंतला न्यौल, पूजा न्यौल आदि महिलाओं ने भी पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

