जौनपुर। को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंगाराम गौतम द्वारा टी बी चिकित्सालय परिसर से संचारी शपथ के उपरांत अंतर्विभागीय रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।संचारी रैली स्वास्थ्य विभाग,नगरपालिका परिषद जौनपुर, शिक्षा विभाग,कृषि विभाग,पशुपालन विभाग,सूचना विभाग आदि के अंतर्विभागीय सहयोग एवं समन्वय से टी बी चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी तिराहा तक जाकर पुन: टी बी चिकित्सालय परिसर में आकर समाप्त हुई।रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राय,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निशा,कृषि विभाग से डॉ वीपी सिंह,नोडल अधिकारी वी बी डी डाक्टर अरुण कुमार यादव,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह,जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, डी सी पी एम खुबैब रजा,अर्बन कॉर्डिनेटर श्री प्रवीण पाठक,मलेरिया फाइलेरिया कार्यालय से सहायक मलेरिया अधिकारी श्री संजीव कुमार मिश्रा, श्री अशोक कुमार, श्री सुजीत प्रभाकर एवं समस्त स्टॉफ, टी बी चिकित्सालय कार्यालय से श्री सुशील अग्रहरि,श्री सलिल यादव एवं अन्य स्टॉफ, सफाई निरीक्षक श्री जितेंद्र सिंह मय वाहन एवं नगरपालिका स्टॉफ,कुंवर हरिवंश सिंह नर्सिंग इंस्टीच्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज के स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।रैली में संचारी रोग जागरूकता नारे लगाए गए,संचारी रोग जागरूकता ऑडियो क्लिप के माध्यम से माईकिंग की गई साथ ही गाडिय़ों पर बैनर लगवाया गया एवं जनसमुदाय में पोस्टर,पैम्फलेट वितरण कार्य भी कराया गया। अभियान में साफ सफाई,जल निकासी, झाडिय़ों की कटाई,कूड़ा कचरा निस्तारण,हैंड पंपों का मरम्मत,शूकर पालकों,किसानों को पशु जन्य,चूहे छछूंदर से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता,स्कूलों में गोष्ठी,रैली के माध्यम से छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाना,वार्डो एवं ग्रामों में फॉगिंग, एंटी लार्वा रसायन स्प्रे, जन जागरूकता आदि कार्य कराए जाएंगे । दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग की आशा आंगनवाड़ी द्वारा घर घर भ्रमण के माध्यम से लक्षण युक्त व्यक्तियों जैसे बुखार, टीबी, कुष्ठ,मलेरिया,फाइलेरिया,कालाजार आदि के मरीजों को चिन्हित कराकर उनका जांच उपचार किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

