जौनपुर । तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भोसीला पन्नेपुर आज बुधवार की सुबह पंख मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर विवाहित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बतातें है कि 25 वर्षीया प्रियंका उपाध्याय पत्नी प्रवेश उपाध्याय प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका उपाध्याय और उसके पति प्रवेश के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई जिससे तंग आकर प्रियंका ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली प्रियंका की शादी 1 साल 3 महीने पूर्व हुई थी मृतिका की ढाई महीने की बच्ची भी है तेजी बाजार पुलिस ने पति और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है मृतिका का ससुराल मीरगंज थाना क्षेत्र जरौना ग्राम में है इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाये हैं कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने ही कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पड़ोसियों द्वारा मायके में आज बुधवार की सुबह लगभग 9रू00 बजे फोन से जानकारी मिली कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है बताया जा रहा है कि मृतिका प्रियंका के पति प्रवेश उपाध्याय काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। परिवार में किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद युवती अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस की कार्रवाई और निष्कर्षघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

