जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कोठवार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, जैसे आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास तथा मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बीएसए ने जुलाई माह से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान, शत-प्रतिशत नामांकन, स्वच्छता पखवाड़ा तथा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। चार नए बच्चों का नामांकन कराया गया। नवीन प्रवेशी बच्चों को पुस्तकें, कॉपी, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नामांकन अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।निरीक्षण के दौरान उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव तथा डीसी निर्माण हसन रजा व डी सी सतेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

