जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में पिता-पुत्री को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।पीडि़ता ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया।उक्त गांव निवासी मंजीत कुमार व उनकी पुत्री गरिमा पुत्री मंजीत कुमार सोमवार की रात करीब नौ बजे बाजार से घर लौट रहे थे।रास्ते मे गांव के ही निवासी विकास कुमार और आकाश कुमार ने मंजीत कुमार से गाली गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।पिता से गाली गलौज का जब गरिमा ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने लाठी डंडे से मंजीत और गरिमा पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमे दोनो घायल हो गए।गरिमा का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दिया है।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम को गरिमा की तहरीर के आधार पर विकास कुमार और आकाश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

