जौनपुर। लाईनबाजार क्षेत्र के परियावा गांव के शहजादनगर वनपुरवा के पास बगीचे में मंगलवार की रात गांव के ही एक युवक का शव पेड़ से गमझे से लटकता मिला।घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव के 26 वर्षीय विजय यादव पुत्र भुल्लूर यादव लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित एक बगीचे में एक चिलबिल के पेड़ से गमझे के सहारे से लटक रहा था।चर्चा है युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।पत्नी इस समय मायके में गयी थी।मंगलवार की शाम को ही उसका परिवार के सदस्यों के साथ कुछ कहासुनी हुई थी।पारिवारिक विवाद के चलते ही उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

