जौनपुर। उद्यान विभाग ने राज्य में शहद उत्पादन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। नेशनल बी-कीपिंग एंड हनी मिशन के अंतर्गत, विभाग ने प्रत्येक जनपद से श् क्वालिटी न्यूक्लियस स्टॉक डेवलपमेंट सेंटर और कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। यह निर्णय नेशनल बी-बोर्ड, भारत सरकार की एक वर्चुअल बैठक के बाद लिया गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य राज्य में मधुमक्खी पालन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। प्रस्तावों को पहले जिला स्तरीय समिति द्वारा संस्तुति करानी होगी, जिसके बाद ही उन्हें राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।आवेदन करने वाली संस्थाओं/फर्मों का नेशनल बी-बोर्ड के साथ कम से कम 3 वर्षों का पंजीकरण , सदस्यता होना आवश्यक है, साथ ही उनका ट्रैक रिकॉर्ड और बुनियादी ढांचा उत्कृष्ट होना चाहिए। -आवेदन के साथ मधुमक्खी पालन से संबंधित अनुभव, जियो-टैग की गई तस्वीरें, लाभार्थियों की सूची, सफलता की कहानियों का विवरण और पिछले तीन वर्षों का ऑडिटेड बैलेंस शीट संलग्न करना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

