संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 1 जुलाई (आरएनएस)। स्पोट्र्स टैलेंट क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 15 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए हैं।
बुधवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोट्र्स टैलेंट क्रिकेट क्लब ने 27.3 ओवर में 123 रन ( शिवम केशरवानी 30, अमन गुप्ता 28, रूद्र गुप्ता 14 रन, समर्थ मधुबन 2/17, ध्रुव सिंह 2/19, अंकुश आनंद 2/24, श्रेय कुमार सिंह 2/31 ) पर सिमट गई। जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 108 रन ( देवेश नारायण 26, वत्सल्य चौरसिया 19 रन, पवन यादव 2/05, शिवम केशरवानी 2/30, अमन गुप्ता 2/17, अनुज प्रताप 1/26 ) ही बना सकी। मैच में मो. आरिफ व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और अंकित पाण्डेय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

