मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
प्रयागराज 1 जुलाई (आरएनएस)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को संगम सभागार में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती उपमा पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत सम्प्रति चल रहे मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही के अन्तर्गत आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित किये जाने की कार्यवाही 28 जून तक सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पूर्ण करा ली गयी है।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर पूर्ण कराने हेतु आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 04 जुलाई को किया जायेगा।
मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं संशोधन आदि के सम्बन्ध में सभी राजनैतिक दल सुझाव व शिकायते सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, प्रयागराज में 06 जुलाई तक उपलब्ध करा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

