भारतीय जनता मजदूर सेल की जिला समन्वय बैठक संपन्न
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में श्रमिकों की आवाज को बुलंद करने और संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने अपनी कमर कस ली है। कोलकाता के प्रतिष्ठित ‘जय हिंद बैंक्वेट हॉलÓ में भारतीय जनता मजदूर सेल, पश्चिम बंगाल की एक महत्वपूर्ण और वृहद जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राज्यभर से आए मजदूर नेताओं ने बंगाल की वर्तमान श्रम परिस्थितियों पर गहन मंथन किया। बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्णब चटर्जी ने कहा कि, कि राज्य में आई-गई सरकारों के ढुलमुल नीति के कारण श्रमिकों के हालत ठीक नहीं है। इनके शोषण के खिलाफ और उनके सामाजिक-आर्थिक अधिकारों के लिए बीजेएमसी पूरी ताकत के साथ जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। इस समन्वय बैठक के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल के औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर सेल की गतिविधियां और तेज होने वाली हैं। इस बैठक में मुख्य तौर पर सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, राज्य महासचिव वसीम अहमद, राज्य अध्यक्ष, महिला विग अध्यक्ष माया बाग, युवा विग अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष एमबी महेश व अन्य अपनी बात कही।
इस हाई-प्रोफाइल बैठक में पश्चिम बंगाल के बीजेएमसीके सभी जिला अध्यक्षों और संगठन से जुड़े तमाम प्रमुख ट्रेड यूनियनों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, भारतीय जनता मजदूर सेल के कई शीर्ष राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भावी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

