0 अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग में बलरामपुर जिले के सरहदी राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं झारखंड के पुलिस अधिकारी हुए सम्मिलित
0 बैठक में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन, मवेशी तस्करी, मादक पदार्थ गांजा, शराब व अन्य नशीली दवाईयां का परिवहन, वारंटीयों की पता साजी/गिरफ्तारी,चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग, नाकाबंदी, बॉर्डर एवं साइबर अपराध आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया
बलरामपुर-रामानुजगंज, 01 जुलाई (आरएनएस) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में वाड्रफनगर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नीरनिधि नंदेहा एसडीएम वाड्रफनगर, राम अवतार ध्रुव एसडीओपी वाड्रफनगर की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें 04 राज्य छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश, झारखंड के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेद्य ,मीटिंग में दीगर राज्य उत्तर प्रदेश से निरीक्षक डीपी यादव थाना प्रभारी बभनी,मध्य प्रदेश राज्य से उमेश प्रजापति सीएसपी बिंदनगर जिला सिंगरौली, निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैढऩ, उप निरीक्षक संदीप नामदेव थाना प्रभारी शासन, झारखंड राज्य से सत्येंद्र नारायण सिंह एसडीपीओ बंशीधर नगर, उप निरीक्षक जनार्दन राऊत थाना प्रभारी धुरकी, एवं छत्तीसगढ़ जिला बलरामपुर के अनुभाग वाड्रफनगर से निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज थाना प्रभारी सनावल, उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी थाना प्रभारी रघुनाथनगर, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह चौकी प्रभारी वाड्रफनगर, उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता चौकी प्रभारी बलंगी एवं अन्य प्रशिक्षु उप निरीक्षक उपस्थित रहेमीटिंग दौरान अवैध रेत उत्खनन , अवैध परिवहन, मवेशी तस्करी, मादक पदार्थ गांजा, शराब व अन्य नशीली दवाईयां का परिवहन, वारंटीयों की पता साजी/गिरफ्तारी,चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग, नाकाबंदी, बॉर्डर क्षेत्र के आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड का आदान-प्रदान एवं विभिन्न राज्यों में विवेचना के दौरान होने वाले समस्याओं के संबंध में , एवं साइबर अपराध में नए-नए तरीकों से होने वाले अपराध के विषय में विस्तृत चर्चा किया गया किसी भी प्रकार के अपराध होने पर त्वरित कार्यवाही हेतु एक दूसरे के सहयोग के लिए सहमति दी गई। इसके अतिरिक्त बॉर्डर में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों की आपसी तालमेल हेतु एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है जिसमें सूचनाएं आदान-प्रदान किया जा सकेगाद्य
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

