सिरसा 2 जुलाई (आरएनएस)। डॉक्टर्स और सी ए दिवस के मौके पर लांयस क्लब सिरसा एक्टिव की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान लायन विपिन मक्कड़, सचिव लायन रमन मेहता, कोषाध्यक्ष लायन मुकेश टुटेजा व प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन चरित्र नारंग सहित पूरी टीम ने शहर के चिकित्सकों डा. सुरेश बिश्नोई, डा. संदीप शर्मा, डा. मनीष सिंगला, डा. आशीष खुराना, डा. पी दयाल, डा. मेहर कालड़ा, डा. ललित भाटिया व सीए को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान लायन विपिन मक्कड़ ने कहा कि डॉक्टर जहां देश की स्वास्थ्य सेवा को मजबूत कर रहे हैं, वहीं सीए देश के आर्थिक विकास और वित्तीय पारदर्शिता के लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर हमेशा गंभीर से गंभीर मरीज की भी अपने अनुभव से जान बचाने की कोशिश करते हैं। भगवान के बाद अगर कोई याद आता है तो वो डॉक्टर ही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स मानवता की सेवा को ही सर्वोपरि मानते हंै और दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हंै। इसके बाद चार्टर्ड अकाऊंटेंट को सम्मानित करते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन चरित्र नारंग ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सीए का बहुत बड़ा योगदान है। ये सिर्फ कागजों में जोड़-घटाव नहीं करते, बल्कि बड़े-बड़े बिजनेस और सरकार की आर्थिक सेहत का ध्यान रखते हैं। लोग इन्हें मजाक में नंबरों के डॉक्टर भी कहते हैं और सही भी है, क्योंकि ये टैक्स से लेकर बैलेंस शीट तक सब कुछ ठीक कर देते हैं। इस मौके पर लायन अमित सिंगला, लायन अंशुमन वर्मा, लक्की कटारिया पूर्व प्रधान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

