कोरबा, 02 जुलाई (आरएनएस)। भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री एवं पोल्ट्री व्यवसायी कपिलेश्वर धीरज पर बुधवार देर रात कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनकी कार में तोडफ़ोड़ की और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कपिलेश्वर धीरज को डायल-112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल कपिलेश्वर धीरज का आरोप है कि गांव के अरुण खांडे, संदीप कुमार और उनके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित नशे की सप्लाई का विरोध करने और समझाइश देने के कारण उन पर हमला किया गया।
मारपीट के बाद आरोपी उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पीडि़त ने आरोपियों के राजनीतिक रसूख का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

