दी श्रद्धांजलि, हैनीमैन चौराहा व पार्क के सौंदर्यीकरण का आश्वासन
सुलतानपुर 2 जुलाई (आरएनएस)। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की 183वीं पुण्यतिथि पर नगर स्थित हैनीमैन चौराहा एवं हैनीमैन पार्क में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, सुलतानपुर शाखा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज रहे। दोनों अतिथियों सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों ने डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस.के. तिवारी ने डॉ. हैनीमैन के जीवन एवं उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए होम्योपैथी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही हैनीमैन चौराहा एवं हैनीमैन पार्क का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे नगर एवं जनपद को एक नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. रमाशंकर मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. राज रतन मिश्रा, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. विजय दुबे, डॉ. अमित सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. साहब सिद्दीकी, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. गौरव पांडेय, डॉ. के.एस. तिवारी, वार्ड सभासद दीप सिंह, मो. आरिफ, गगन श्रीवास्तव, शुभम पायातवाल सहित सैकड़ों चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

