चांदा, सुल्तानपुर 2 जुलाई (आरएनएस)। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अहिरौला ग्राम सभा में आने जाने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सभा निवासी विमला देवी ने इसके पूर्व में कोतवाली प्रभारी से शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी इसके बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई थकी हारी महिला ने 1 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम सभा निवासी शिवनारायण, शेषनारायण, हरि नारायण, अनुभव, आशीष, आदर्श, के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है,आने जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं। इसके बावजूद उक्त आरोपी आने जाने वाले राहगीरों को मारने पीटने व जान से मार डालने की धमकी देते रहते हैं। उक्त अपराधियों जिनके खिलाफ थाना चांदा में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं,पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

