दुगने मूल्य पर फरियादियों को दी जा रही खतौनी, कर्मचारी बेलगाम
सुल्तानपुर। सरकार के दिशा निर्देशों का सुल्तानपुर जिले के सदर तहसील में जमकर माहौल बनाया जा रहा है। सदर तहसील में संचालित खतौनी काउंटर को 2.00 बजे के पूर्व ही बंद कर दिया जाता है। जानकारों का कहना है कि 15 के बजाय 30 रुपए सुविधा शुल्क के साथ देने पर खतौनी प्रदान की जाती है। जबकि शासन की तरफ से प्रशासन ने दोपहर 2.00 बजे तक का खुलने का समय दिया। गुरुवार को लगभग दोपहर 1.30 बजे खतौनी काउंटर के मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया। दूरदराज से आने वाले फरियादी कर्मचारियों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन सिर्फ सुविधा शुल्क देने वालों को ही काउंटर के अंदर स्थान दिया गया। एसडीएम सदर उत्तम तिवारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

