सुलतानपुर 2 जुलाई (आरएनएस)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण सप्ताह (01 से 07 जुलाई, 2026) के अंतर्गत लम्भुआ ब्लॉक के तुलसी नगर वार्ड स्थित ग्राम पठखौली में वृक्षारोपण एवं आम पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और आमजन को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आम, मौलश्री, महुआ, पीपल एवं पाकड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आम के पौधे वितरित कर उन्हें पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण सप्ताह को सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के प्रतिनिधि अवनीश सिंह (अंगद), रविंदर सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी (वार्ड-1, अटल नगर), डॉ. के.पी. सिंह (वार्ड-13, केशव नगर), जगदानंद झा (वार्ड-8, गांधी नगर), सलमान (वार्ड-14, कलाम नगर), सतीश (वार्ड-15, हनुमान नगर), चंद्रकांत विश्वकर्मा (वार्ड-3, राणा नगर) एवं घनश्याम (वार्ड-2, तुलसी नगर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

