कुशीनगर, 02 जुलाई (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा कर लूट की धनराशि 10,390/- रुपये नकद, एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद सफेद धातु का ब्रेसलेट व घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 175/2026 से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को लूट की कुल धनराशि 10,390/- रुपये नकद, एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद सफेद धातु का ब्रेसलेट व घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो में व्यास यादव पुत्र रमाकन्त यादव निवासी बासगांव जमुआन थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर, गुड्डु यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी ग्राम सोरहवा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर शामिल हैं। पुलिस टीम ने बताया कि लूट की कुल धनराशि 10,390 रुपये नकद ,एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी, एक अदद सफेद धातु का ब्रेसलेट व घटना मे प्रयुक्त एक अदद एच0एफ0 डिलक्स मो0सा0 यूपी 57 एपी 9139 बरामद किया गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ शनि कुमार जावला, व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 अश्विनी कुमार राय, का0 आनन्द यादव, का0 उपेन्द्र यादव शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

