कुशीनगर, 02 जुलाई (आरएनएस)। जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम निबुआ रायगंज, टोला केरवानिया निवासी श्रवण राजभर की नहर में स्नान करने के दौरान दुर्भाग्यवश डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता चार लाख रुपए नियमानुसार जिला प्रशासन ने उपलब्ध करा दिया है।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की स्वीकृति के उपरांत आपदा राहत मद के अंतर्गत मृतक के आश्रित पुत्र शनि राजभर के बैंक खाते में 4,00,000 (चार लाख रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से बुधवार को हस्तांतरित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित पात्र परिवारों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध ढंग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि पीडि़त परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आवश्यक राहत प्रदान की जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

