कुशीनगर, 02 जुलाई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व अनुभाग-4 द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन 02, 03 एवं 04 जुलाई को प्रस्तावित है। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत माह जुलाई का प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस, जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 04 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित होना वाला अब 06 जुलाई दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
उक्त जानकारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस 06 जुलाई को प्रात: 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें अधिकारी आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि वे इस तिथि परिवर्तन का संज्ञान लेते हुए अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु 04 जुलाई के स्थान पर 06 जुलाई दिन सोमवार को संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित हों सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस का प्रभावी एवं सुचारु आयोजन कराने के निर्देश दिया हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

