कुशीनगर, 02 जुलाई (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के सचिव भुवन ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान का उददेश्य न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से जन-जन तक पहुँचाना तथा आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से लम्बित वादों का निस्तारण कराना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारम्भ बीते 21 अप्रैल से किया गया तथा इसकी परिणति आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के रूप में होगी। उक्त विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त वादों को शामिल किया जायेगा। उन्होनें बताया कि पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते हेतु पूर्व सुलह बैठकों एवं वार्ताओ का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों/समितियों के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जा रहा है। जहाँ प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सचिव ने कहा कि पक्षकार इन सुलह वार्ताओ में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हो सकते हैं। सचिव द्वारा अधिवक्ता, वादकारियों एवं जनसामान्य से अपील किया है कि वे इस अभियान में बढ़कर-चढ़कर सहभागिता करें तथा आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की इस अभिनव पहल को सफल बनाने में सहयोग करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

