कुशीनगर, 02 जुलाई (आरएनएस)। जनपद के तरयासुजान पुलिस टीम ने एक अदद महेन्द्रा पिकप बीआर 29 जीए 1672 में छिपाकर बिहार ले जाए जा रहे 170 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बब्ली कुल मात्रा 1530 लीटर वाहन सहित कुल कीमत लगभग 10 लाख रु0 बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कुशीनगर पुलिस द्वारा जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण, परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तरयासुजान पुलिस टीम ने मुकामी थाना क्षेत्र से एक अदद महेन्द्रा पिकप बीआर 29 जीए 1672 मे छिपाकर 170 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली, 7650 पीस कुल मात्रा 1530 लीटर बरामद किया। पुलिस को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गये। वाहन के नंबर के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी में वाहन सहित कुल कीमत लगभग 10 लाख रु0 बताईं जा रही है। जिसमें 170 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली, 7650 पीस कुल मात्रा 1530 लीटर, एक अदद महेन्द्रा पिकप शामिल है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तरयासुजान नितिन रघुनाथ सिंह, उ0नि0 शशि कुमार, उ0नि0 अतुल कुमार बिन्द, का0 उमेश यादव, का चन्द्रशेखर यादव, रि0का0 राजा राजभर, रि0का0 शिवशंकर राजभर शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

