जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत जमुहर बाजार का है जहां पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने शराब की दुकान खुलने पर प्रदर्शन और विरोध करना चालू कर दिया । यह देशी शराब और ठंडी वियर की दुकान काफी पुरानी है और हाईवे एनएच 731 ठ जमुहर बाजार चैराहे पर स्थित है । महिलाओं का कहना है कि यहां पर हम सब का घर मकान है बच्चे रहते हैं बहू बेटियां रहती हैं और यहां पर शराब पीकर के लोग गंदी-गंदी गालियां देते हैं इसलिए हम सभी का कहना है कि यहां पर शराब की दुकान नही खुलेगी।और यहाँ से दुकान हटवाने की मांग कर रही है। महिलाओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा था कि इतने में पुलिस पहुंची और लाठी भांजना शुरू कर दिया लेकिन महिलाएं अपने जिद पर अड़ी रही फिर ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि हम दुकान नहीं खोलेंगे तब जाकर महिलाएं शांत हुई। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष मछलीशहर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और मामले को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

