जौनपुर । नगर में 15 मिनट हुई मुसलाधार बारिष में अनेक स्थानों पर जलमगन हो गया जिसके वजह से लोगों को आने जाने में परेषानी हुई। जल निकासी की इस दुव्र्यवस्था से नगर पालिका परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। कम समय की बारिष में ही जिलाधिकारी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित पत्रकार भवन और मियांपुर पुलिस चैकी के बाहर जलभराव होने से बाहर निकलने और अंदर आने में घुटने तक लोगों को पानी में उतरना पडा़। पत्रकारों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं और खबरें भी प्रकाशित व प्रसारित हुईं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। जब जिला मुख्यालय के आसपास ही ऐसी स्थिति है, तो शहर के अन्य इलाकों का हाल राम भरोसे है। नगर पालिका को जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था का इन्तजाम करना चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

