जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के निषाद परिवार की 4 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र शोक और आक्रोश में है। सांसद प्रिया सरोज पीडि़त परिवार के घर पहुँचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी हैं।सांसद ने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए तथा आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो (च्व्ब्ैव्) अधिनियम सहित सभी संबंधित धाराओं में कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र और कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा पीडि़त परिवार को जल्द न्याय मिल सके। समाजवादी पार्टी के डॉ. अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीडि़त परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उसकी पावन आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

