जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता टेट परीक्षा पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन को लेकर तीन दिवसीय परीक्षा के पहले दिन गुरूवार को परीक्षा केन्द्रों के बाहर भीड़ उमड़ी रही। जिसके कारण नगर में जाम लगा रहा। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने टी.डी. लॉ कॉलेज एवं टी.डी. कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें तथा किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। जनपद में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

