जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के डेढ़वाना गांव में गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे से संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सुबह घर में बंटवारे को लेकर भाईयों के बीच बातचीत चल रही थी। बातचीत के दौरान दोनों भाईयों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद आक्रोशित होकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई मनीष चंद्र यादव के पेट में चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से छोटा भाई लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। किसी तरह परिजनों ने बचाव करते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले गयें, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक के बड़े भाई को वहां न पाकर पूछताछ के लिए उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

