जौनपुर ं। मौसम का मिजाज गुरुवार दोपहर बदल गया। 15 मिनट की मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले तीन दिनों से जिले में तीखी धूप और गर्म हवाएं चल रही थीं। बुधवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी, जिसके बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार के अधिकतम तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिक कहते है आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है। जिले में मानसून की पहली बारिश बुधवार सुबह 10रू30 बजे से शाम तक रुक-रुक कर हुई थी। यह बारिश विभिन्न स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की रही, जिससे किसानों और आम लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली।इस बारिश से किसानों को विशेष लाभ हुआ है। हरे चारे की फसलें, सब्जियां और धान की नर्सरी को फायदा पहुंचा है। किसान अब धान की रोपाई के लिए खेतों की जुताई आसानी से कर सकेंगे और धान की नर्सरी की बढ़वार भी तेज होगी। जिन किसानों की अगेती बेहन तैयार है, उन्होंने धान की रोपाई शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

