जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टेट गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की गहन जांच, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया।पहली पाली में कुल 10,461 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,150 ने परीक्षा दी, जबकि 1,434 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान (जीएस) और गणित के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। यह तीन दिवसीय परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 56,882 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

