भारतीय लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यशाला-2026 आयोजित
प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। लोक कला हमारी पहचान, संस्कृति हमारा सम्मान की भावना के साथ आट्र्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप के तत्वावधान में भारतीय लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यशाला-2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का निर्देशन कुमारी कामना बिष्ट ने किया, जबकि सहायक निर्देशन शोभा पटवाल ने संभाला।
अनुभवी गुरुओं ने छात्र-छात्राओं को भारत के विभिन्न अंचलों के पारंपरिक लोक नृत्यों की बारीकियों, उनकी सांस्कृतिक महत्ता और प्रस्तुति शैली का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों ने सीखे गए लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी अतिथियों व शिक्षकों का मन मोह लिया। संस्था ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, प्रतिभागी छात्र- छात्राओं, रंगमंडल ग्रुप के शिष्यों, कलाकारों व गुरुओं का आभार जताया। संस्था का कहना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे में अहम भूमिका निभाते हैं।
आट्र्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप ने भविष्य में भी लोक कला व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस तरह की कार्यशालाएं निरंतर आयोजित करने का भरोसा दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

