राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ होगी कार्रवाई
प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव, विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष चाहे जो भी रणनीति अपना ले, प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव जी जो कर रहे हैं, उससे समाजवादी पार्टी और रसातल में जा रही है।”
अयोध्या राम मंदिर में चोरी की घटना और जांच के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए जिन लोगों ने परम तपस्वियों की तरह काम किया है, उनमें चंपत राय सहित तमाम लोग जो इस आंदोलन का हिस्सा रहे हैं, उन सबको इस घटना से पीड़ा है। लेकिन, इस विषय को जितना चर्चा का विषय बनाया जा रहा है, उसका कोई औचित्य नहीं है। जो चोरी करेगा या गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होती है और होगी।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है। सत्ता में आना तो बहुत दूर है।
काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, राजबली जैसल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, रमेश पासी, रणजीत सिंह, आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, उमेश तिवारी, मनोज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
बाक्स
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन
प्रयागराज। हेलीपैड पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, आनंद सोनकर, रमेश पासी, विपुल मित्तल, डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, पार्षद राजू शुक्ला, राजेंद्र मिश्र, दीप द्विवेदी आदि ने स्वागत अभिनंदन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

