प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के न्यासी मंडल की बैठक बुधवार देर शाम संपन्न हुई। संगठन के गठन कर्ता सीए एस. सी. कक्कड़ संस्था के अध्यक्ष नवीन चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, सचिव शिव भूषण पाठक तथा कोषाध्यक्ष सुश्री पल्लवी जैन है।
संस्थान का लक्ष्य चार्टर्ड एकाउण्टेंटों को अध्ययन एवं संवाद द्वारा अर्जित ज्ञान से राष्ट्र का विकास एवं लोक कल्याण किया जा सके, इस भाव को लेकर संस्था का गठन किया गया है। संस्था का ध्येय वाक्य “परस्परम् भावयंत: श्रेय: परमवाप्स्यथ” है। यह गीता के अध्याय 3 श्लोक 11 से लिया गया है। संस्था मुख्य रूप से सदस्य के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट को जोड़ेगी। विश्व विभिन्न विषयों के लिए भारत की ओर देख रहा है। ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका कई गुना बढ़ जाती है।
पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था की चार्टर्ड अकाउंटेंट राष्ट्र निर्माण के सहभागी है। अभी विगत दिनों भारत मंडपम् मे बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्तीय विश्वास के अभिरक्षक है।
इस एसोसिएशन द्वारा विभिन्न उद्देश्यों हेतु समय-समय पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उद्यमी व्यापारी एवं समाज को लाभान्वित किया जाएगा। सभा के अंत में सभी को धन्-यवाद ज्ञापित किया गया एवं राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के साथ समाप्त किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

