रथ यात्रा मार्ग की सड़कें ठीक किया जाए
प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी के द्वारा महापौर गणेश केसरवानी को रथ यात्रा महोत्सव की व्यवस्था को लेकर महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए महापौर को जानकारी दी गई।
राजेश केसरवानी ने बताया कि 16 जुलाई को सुबह 10:00 बजे भगवान जगन्नाथ जी की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी। परंपरागत निर्धारित रथ यात्रा मार्ग की सड़कें कई जगह खराब हो चुकी है और सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में रथ यात्रा का निकल पाना मुश्किल होगा। इसलिए रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया जाए और सड़के ठीक किया जाए। इसके साथ ही रथ यात्रा मार्ग की सफाई व्यवस्था चूने एवं पानी का छिड़काव एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था और लटके हुए विद्युत की तारों की मरम्मत किया जाए। साथ ही प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था यातायात की व्यवस्था की जाएं जिससे कि रथ यात्रा सुरक्षित निकाल सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में रथ यात्रा सहसंयोजक अजय अग्रहरि, उमेश चंद्र केसरवानी दादा, नीरज केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल आदि शामिल रहे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

