चचेरे भाई ने दोस्त के साथ की थी वारदात, लूट के 13,700 रुपये बरामद
प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। पुलिस ने करेली थाना क्षेत्र के करामत की चौकी से 44 हजार रुपये लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। करेली पुलिस और एसओजी ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट के 13,700 रुपये, मोबाइल और लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। वारदात को वादी के चचेरे भाई ने ही अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ज्ञात हो कि लूट की वारदात 21 जून को हुई थी। एयरपोर्ट इलाके के रहने वाले मिथलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह बाइक से अपने छोटे भाई के साथ जा रहा था तभी करामत की चौकी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और रुपये लेकर निकल भागे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की जांच और पूछताछ से वारदात करने वालों के सुराग मिल गए।
पुलिस ने गुरुवार को अलीना सिटी करेली के पास से शमशेर उर्फ ट्रैक्टर पुत्र अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज और राजेन्द्र भारतीया पुत्र भूल्लू भारतीया निवासी नुमाया डीह थाना एयरपोर्ट को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के 13,700 रुपये, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाला राजेंद्र वादी मिथलेश चचेरा भाई है। उसी ने अपने साथी के साथ वारदात अंजाम दी थी। चेहरा ढके होने और घटना के समय बातचीत करने की वजह से वह पहचान नहीं सका था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

