०1 से 7 जुलाई तक चल रहे वृहद पौधरोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दंतेवाड़ा, 03 जुलाई (आरएनएस)। जिले में हरित दंतेवाड़ा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से संचालित वृहद पौधरोपण अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत टेकनार के समसानघाट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1 से 7 जुलाई तक चल रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला विनय नाग, श्रीमती तिलेश्वरी नाग, जनपद पंचायत सदस्य श्री रामू नेताम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री जयंत नाहटा, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री रंगानाथ तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार पटेल सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।अतिथियों ने समसानघाट परिसर में पौधरोपण करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण देने का सामूहिक संकल्प है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संवर्धन का संकल्प भी लिया। जिले में चल रहा यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल बनकर उभर रहा है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

