सिरसा 3 जुलाई (आरएनएस)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भरोखाँ के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा वंशिका ने अपनी अथक मेहनत, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर अंडर-19 वर्ग में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जकार्ता (इंडोनेशिया) के लिए चयनित होकर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है।यह उपलब्धि वंशिका के वर्षों के निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। वंशिका ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भरोखाँ बॉक्सिंग अकादमी का प्रतिनिधित्व करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद रोज, डी.पी.ई. डॉ. देव कंबोज तथा बॉक्सिंग कोच मोहित के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सतत प्रशिक्षण ने उसकी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि विद्यालय, क्षेत्र एवं प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय परिवार वंशिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएगी तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद रोज, डी.पी.ई. डॉ. देव कंबोज, कोच मोहित, ग्राम सरपंच भीम रोज, मिलकराज कंबोज, गौशाला प्रधान हरीश बट्टी तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य—अनीता कंबोज, कुलदीप सिहाग, मंजिंदर कौर, सुरमिला कंबोज, सुषमा कंबोज, अनीशा मेहता, सुमन, किरण, रितु, सोहनलाल, हनुमान, अंकु, नीतू, राजविंदर कौर, दलजीत कौर, जितेंद्र गिरि, ज़ीनम चौधरी, अमित, संतोष, जैमल, उदयपाल तथा रमन सिंह—ने वंशिका, उसके माता-पिता सुरेश कुमार एवं प्रियंका रानी तथा कोच मोहित को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं स्वर्णिम सफलता की शुभकामनाएँ दी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

