सिरसा 3 जुलाई (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरां में स्वर्गीय डा. अमरजीत सिहाग की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने बताया कि डा. अमरजीत सिहाग 1993 में हरियाणा स्कूल कैडर में शामिल हुए, जहां उन्होंने जनवरी 2002 तक सेवाएं निभाई। यहां से उनका कॉलेज का सफर शुरू हुआ ,क्योंकि डा.अमरजीत सिहाग ने जनवरी 2002 में कॉलेज कैडर में ज्वाइन कर लिया था और इनकी महाविद्यालय की सेवा ज्यादातर नेशनल कालेज सिरसा और ऐलनाबाद कालेज की रही थी। उन्होंने हरियाणा में ताऊ के नाम से प्रसिद्ध चौधरी देवी लाल के जीवन पर ‘किंग मेकरÓ के नाम से जीवनी लिखी, जोकि बड़ी चर्चा का विषय रही और अपने आप में एक मील का पत्थर साबित हुई। डा. अमरजीत सिहाग ने देखा कि ऐलनाबाद क्षेत्र शिक्षा के रूप से पिछड़े हुए क्षेत्र में गिना जाता है तो उन्होंने अपने दादा चौधरी रामू राम के नाम पर आर आर मैमोरियल एजुकेशन सोसाइटी बनाई और 2007 में चौधरी आर आर मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन खोला, जो ऐलनाबाद सब डिवीजन में शिक्षा का पहला कॉलेज था। जिसने विशेषकर इस क्षेत्र की लड़कियों की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया जो अपने आप में डा. अमरजीत सिहाग की एक बहुत बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेशक आज डा. अमरजीत सिहाग हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृति पर महाविद्यालय प्रांगण में जामुन, चंपा, आवंला, अंजीर, गुलमोहर आदि पौधे लगाए गए। तत्पश्चात प्राचार्य की ओर से जलपान करवाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह,सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह, डा. जोगिंद्र सिंह, प्रो. प्रवीण अग्रवाल, प्रो. सावन कुमार, प्रो. अशोक कुमार,प्रो.राजेश सिंहमार, प्रो. राजवीर, प्रो. अक्षय कुमार, डा. पूजा, डा. कविता चौधरी, प्रो. आर्यन, प्रो. सुमित सौरव, प्रो. सुभाष, प्रो. यशवंत, विनोद, नंदलाल, ओमप्रकाश, वेदसिंह, राजविंद्र कौर, राजेंद्र, हरदेव, रमेश, सुनील, ओमप्रकाश मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

